थलापति विजय इन दिनों अपनी फिल्म ' LEO ' की शूटिंग में व्यस्त है। साथ ही विजय की अगली फिल्म ' थलापति68 ' पर भी काम चल रहा है। विजय की 68वीं से जुड़ी अभी कुछ खबरे सामने आई हैं। इन खबरों की पुष्टि खुद थलापति विजय ने की है। आइए विस्तार से जानते हैं विजय की अगली फिल्म 'थलापति68' के बारे में। थलापति विजय के फैन उनकी फिल्म ' LEO ' का तो बेसब्री से इंतजार कर ही रहे थे। इतने में ही विजय ने अपनी अगली फिल्म की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट से दे दी। विजय ने अपनी अगली फिल्म ' थलापति68 ' से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे उन्होंने अपनी अगली फिल्म के निर्देशक और संगीत निर्माता की जानकारी दी है। कौन करेगा 'थलापति68' को डायरेक्ट। थलापति विजय अपनी फिल्म ' LEO ' के बाद अगली फिल्म ' वेंकट प्रभु ' के साथ करेंगे। इसकी जानकारी विजय ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। उन्होंने वीडियो शेयर करके बताया, कि उनकी अगली फ़िल्म को 'वेंकट प्रभु' डायरेक्ट करने वाले है। इसके अलावा इस फिल्म में युवान शंकर राजा म्यूजिक देने वाले है, इसकी जा...
आज आपको विराट कोहली की नेट वर्थ के बारे में बताने वाले है। साथ ही उनके पास कौन कौन सी लग्जरी कार है, उनके घर, और वो एक मैच की कितनी फीस लेते है। ये सभी जानकारी आपको इस लेख में मिल जाएंगी।
VIRAT KOHLI
विराट कोहली का जन्म 5 November 1988 को दिल्ली के उत्तम नगर में हुआ। इनकी शुरुआती स्कूली शिक्षा विशाल भारती पब्लिक स्कूल से हुई। इनको बचपन से ही क्रिकेट खेलना पसंद था। जब ये छोटे थे तब ये अपने परिवार के साथ क्रिकेट खेलते थे। इनके परिवार की बात करे तो इनके परिवार में इनके पिता प्रेम कोहली एक क्रिम्नल वकील है, और इनकी मां सरोज कोहली हाउसवाइफ है। इनका एक बड़ा भाई और एक बड़ी बहन भी है।
Virat Kohli Net Worth
विराट कोहली एक इंडियन क्रिकेटर हैं और उनकी फैन फॉलोइंग इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में है। विराट कोहली कमाई के मामले में इंडियन क्रिकेटर की लिस्ट में सबसे आगे है। इनकी नेट वर्थ की बात करे तो फिलहाल 2023 में विराट 1000 करोड़ रुपए की सम्पत्ति के मालिक है। ये सम्पत्ति उन्होंने केवल क्रिकेट खेलकर नहीं कमाई है बल्कि वो बड़े बड़े ब्रांड की ऐड भी करते हैं। जिससे आने वाले समय में ये आंकड़ा और भी बढ़ने वाला है।
Virat Kohli House
विराट कोहली के पास दो घर है एक गुरुग्राम में स्थित है जिसकी कीमत लगभग ₹80 करोड़ है। और दूसरा घर मुंबई में है जिसमे वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहते है। ये घर मुंबई के बांद्रा में स्थित है। इसे विराट कोहली ने 2012 में 9 करोड़ रुपये में खरीदा था। फिलहाल इस घर की कीमत लगभग 35 करोड़ है।
Virat Kohli Car Collection
विराट कोहली क्रिकेट के साथ साथ लग्जरी गाड़ियों का भी शौक रखते हैं उनके कार कलेक्शन में ज्यादातर गाड़ियां ऑडी ब्रांड की है क्योंकि वह ऑडी ब्रांड के ब्रांड एंबेस्डर हैं। उनके पास Audi Q7, Audi A8L W12 Quattro और Audi R8 LMX गाड़ियां हैं। इसके अलावा रेनॉल्ट डस्टर, ऑडी 8, टोयोटा फॉर्च्यूनर और टोयोटा लिवा के भी मालिक हैं, जो किसी को भी अपना दीवाना बना सकते हैं।
उम्मीद है आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। अगर आप विराट कोहली के फैन है तो कमेंट जरुर करें। और इसी तरह की पोस्ट पढ़ने के लिए के लिए हमें फॉलो जरूर कर ले।

Comments
Post a Comment