इन दिनों दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म फाइटर को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण की 2024 में रिलीज होने वाली ये पहली फिल्म होने वाली हैं। इस साल 2023 में भी दीपिका पादुकोण ने बहुत सी सुपरहिट फिल्में बॉलीवुड को दी है। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप की हीरोइन में से एक है। वह बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। दीपिका बॉलीवुड के लगभग सभी हीरो के साथ काम कर चुकी हैं। लेकिन बॉलीवुड के कुछ एक्टर ऐसे भी हैं जिनके साथ दीपिका ने आज काम नहीं किया। तो आज आपको उन एक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं जिनके साथ आज तक दीपिका पादुकोण ने काम नहीं किया। • सलमान खान बॉलीवुड के भाईजान कहें जाने वाले सलमान खान ने आज तक किसी भी फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ काम नहीं किया हैं। इन दोनो ही एक्टर्स के फैंस इन्हें एक साथ देखना तो चाहते हैं लेकिन ये दोनो ही एक दूसरे के साथ काम नहीं करना चाहतें हैं। अगर आने वाले समय में कभी इन दोनो ने एक ही फिल्म में काम किया तो वो फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुनामी ला देगी। • आमिर खान बॉलीवुड के मिस्टर परफेस्निस्ट कहें जाने वाले आमिर खान आखिरी बार फिल्म लाल...