Skip to main content

Thalapati Vijay की अगली फिल्म को कौन करेगा डायरेक्ट जाने!

थलापति विजय इन दिनों अपनी फिल्म ' LEO ' की शूटिंग में व्यस्त है। साथ ही विजय की अगली फिल्म ' थलापति68 ' पर भी काम चल रहा है। विजय की 68वीं से जुड़ी अभी कुछ खबरे सामने आई हैं। इन खबरों की पुष्टि खुद थलापति विजय ने की है। आइए विस्तार से जानते हैं विजय की अगली फिल्म 'थलापति68' के बारे में। थलापति विजय के फैन उनकी फिल्म ' LEO ' का तो बेसब्री से इंतजार कर ही रहे थे। इतने में ही विजय ने अपनी अगली फिल्म की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट से दे दी। विजय ने अपनी अगली फिल्म ' थलापति68 ' से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे उन्होंने अपनी अगली फिल्म के निर्देशक और संगीत निर्माता की जानकारी दी है। कौन करेगा 'थलापति68' को डायरेक्ट। थलापति विजय अपनी फिल्म ' LEO ' के बाद अगली फिल्म ' वेंकट प्रभु ' के साथ करेंगे। इसकी जानकारी विजय ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। उन्होंने वीडियो शेयर करके बताया, कि उनकी अगली फ़िल्म को 'वेंकट प्रभु' डायरेक्ट करने वाले है। इसके अलावा इस फिल्म में युवान शंकर राजा म्यूजिक देने वाले है, इसकी जा...

Deepika Padukone के साथ काम नहीं करना चाहते ये एक्टर्स।

इन दिनों दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म फाइटर को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण की 2024 में रिलीज होने वाली ये पहली फिल्म होने वाली हैं। इस साल 2023 में भी दीपिका पादुकोण ने बहुत सी सुपरहिट फिल्में बॉलीवुड को दी है।


Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप की हीरोइन में से एक है। वह बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। दीपिका बॉलीवुड के लगभग सभी हीरो के साथ काम कर चुकी हैं। लेकिन बॉलीवुड के कुछ एक्टर ऐसे भी हैं जिनके साथ दीपिका ने आज काम नहीं किया। तो आज आपको उन एक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं जिनके साथ आज तक दीपिका पादुकोण ने काम नहीं किया।



• सलमान खान


Salman Khan

बॉलीवुड के भाईजान कहें जाने वाले सलमान खान ने आज तक किसी भी फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ काम नहीं किया हैं। इन दोनो ही एक्टर्स के फैंस इन्हें एक साथ देखना तो चाहते हैं लेकिन ये दोनो ही एक दूसरे के साथ काम नहीं करना चाहतें हैं। अगर आने वाले समय में कभी इन दोनो ने एक ही फिल्म में काम किया तो वो फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुनामी ला देगी।



• आमिर खान


Aamir Khan

बॉलीवुड के मिस्टर परफेस्निस्ट कहें जाने वाले आमिर खान आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्डा में नजर आए थे। उसके बाद इन्होंने अभी तक किसी भी फिल्म का ऐलान नहीं किया हैं। आमिर खान ने भी अभी तक दीपिका पादुकोण के साथ किसी भी फिल्म में काम नहीं किया हैं। फिल्म धूम 3 में कैटरीना कैफ वाले रोल में पहले दीपिका पादुकोण ही नजर आने वाली थी। लेकिन किन्हीं कारणों से दीपिका पादुकोण को फिल्म से बाहर कर दिया जिसके कारण ये जोड़ी बनते बनते रह गई।



• अजय देवगन


Ajay Devgan Singham again

अजय देवगन के साथ भी अभी तक दीपिका पादुकोण किसी भी फिल्म में नजर नही आई है, पर जल्द ही वो रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन के साथ एक्शन करते हुए नजर आने वाली है। इस फिल्म में इन दोनो के अलावा अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म साल 2024 में आपको देखने को मिलेगी।



• इमरान हाशमी


Imran Hashmi tiger 3

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी का कैरियर इन दिनों बुरे वक्त से गुजर रहा हैं। इनकी पिछली कई फायर लाइन से फ्लॉप हो रही हैं। आखरी बार इमरान हाशमी सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में नजर आए थे, जो बॉक्सऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई। इमरान हाशमी के साथ भी दीपिका पादुकोण अभी तक किसी भी फिल्म में एक साथ नजर नही आए।



• विक्की कौशल


Vicky kaushal

विक्की कौशल की आखरी फिल्म सैम बहादुर थी। जिसमें विक्की कौशल ने जबरदस्त एक्टिंग की थी। फिल्म सैम बहादुर ने अभी तक दुनियाभर में 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ मेघना गुलजार नजर आई थी। विक्की कौशल के साथ भी दीपिका पादुकोण ने किसी भी फिल्म में काम नहीं किया हैं।


अगर आपको हमारा ये लेख पसंद आया हो तो हमें कॉमेंट करके हमे इस बात का जवाब जरूर दे।

Comments