Skip to main content

Thalapati Vijay की अगली फिल्म को कौन करेगा डायरेक्ट जाने!

थलापति विजय इन दिनों अपनी फिल्म ' LEO ' की शूटिंग में व्यस्त है। साथ ही विजय की अगली फिल्म ' थलापति68 ' पर भी काम चल रहा है। विजय की 68वीं से जुड़ी अभी कुछ खबरे सामने आई हैं। इन खबरों की पुष्टि खुद थलापति विजय ने की है। आइए विस्तार से जानते हैं विजय की अगली फिल्म 'थलापति68' के बारे में। थलापति विजय के फैन उनकी फिल्म ' LEO ' का तो बेसब्री से इंतजार कर ही रहे थे। इतने में ही विजय ने अपनी अगली फिल्म की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट से दे दी। विजय ने अपनी अगली फिल्म ' थलापति68 ' से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे उन्होंने अपनी अगली फिल्म के निर्देशक और संगीत निर्माता की जानकारी दी है। कौन करेगा 'थलापति68' को डायरेक्ट। थलापति विजय अपनी फिल्म ' LEO ' के बाद अगली फिल्म ' वेंकट प्रभु ' के साथ करेंगे। इसकी जानकारी विजय ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। उन्होंने वीडियो शेयर करके बताया, कि उनकी अगली फ़िल्म को 'वेंकट प्रभु' डायरेक्ट करने वाले है। इसके अलावा इस फिल्म में युवान शंकर राजा म्यूजिक देने वाले है, इसकी जा...

पठान मूवी के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की अभी तक डायरेक्ट की हुई सुपरहिट मूवी।

नमस्कार दोस्तों, पठान मूवी को रिलीज हुए 2 सप्ताह से ज्यादा हो गए है और इन दिनों में पठान मूवी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। क्या आपको पता है की इस सुपरहिट मूवी को करने वाले डायरेक्ट सिद्धार्थ आनंद ने अभी तक कितनी फिल्मे बनाई है। दोस्तो पठान मूवी को डायरेक्ट करने वाले सिद्धार्थ आनंद ने अभी तक टोटल 7 फिल्मों को डायरेक्ट किया है। ओर आज की इस पोस्ट में आपको उन साथ फिल्मों के बारे में बताऊंगा। अगर आपने इनमे से कोई भी मूवी पहले से ही देख रही हो तो कॉमेंट्स करके जरूर बताएं।

Pathan movie

पठान मूवी डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद एक बेहतरीन डायरेक्टर है। इन्होंने आज तक जो भी मूवी डायरेक्ट की है वो भले ही सुपरहिट ना हुई हो, लेकिन उस फिल्म डायरेक्शन कमाल का होता है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन के बनी पठान मूवी ने अभी तक की सभी सुपरहिट मूवी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। ओर पठान मूवी ने अभी तक 600 करोड़ के आंकड़े को पार कर दिया है।

1. सलाम नमस्ते
सैफ अली खान और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म सलाम नमस्ते सिद्धार्थ आनंद की पहली फिल्म थी जिसको उन्होंने डायरेक्ट किया था। फिल्म सलाम नमस्ते रोमांटिक, कॉमेडी फिल्म थी, इस फिल्म में सैफ अली खान और प्रीति जिंटा के साथ जावेद जाफरी, अरशद वारसी, तानिया जिंटा भी नजर आई थी। फिल्म को 9 सितंबर 2005 को रिलीज किया गया था। ओर 2005 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

2. ता रा रम पम
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की स्टार कास्ट में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, जावेद जाफरी और अली हाजी नजर आए थे। ये सिद्धार्थ आनंद की डायरेक्ट की हुई दूसरी फिल्म थी। इस फ़िल्म को 27 अप्रैल 2007 को रिलीज किया गया था। फिल्म का बजट 28 करोड़ रूपए था और फिल्म में इंडिया में 38 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड 70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। ओर 2007 की 10वी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

3. बचना ऐ हसीनों
रोमांटिक, कॉमेडी, ड्रामा, फिल्म "बचना ऐ हसीनों" सिद्धार्थ आनंद की तीसरी फिल्म थी, जिसको उन्होंने डायरेक्ट किया था।इस फिल्म की स्टार कास्ट में रणवीर कपूर, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बासु और कुनाल कपूर नजर आए थे। फिल्म को 15 अगस्त 2008 को रिलीज किया गया था, ओर लगभग 23 करोड़ रूपए के बजट में बनी इस फिल्म ने 62 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था। ओर इसी के साथ ये फिल्म सुपरहिट रही थी।


4. अंजना अनजानी
इस फिल्म की स्टार कास्ट में हमे रणवीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा, जायेद खान नजर आए थे। फिल्म को 1 अक्टूबर 2010 को रिलीज किया गया था। ओर लोगो को इस फिल्म की कहानी और कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया था। ओर मात्र 38 करोड़ रूपए के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 70 करोड़ रूपए कमाए थे।

5. बैंग बैंग
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म बैंग बैंग 2 अक्टूबर 2014 को रिलीज की गई थी। फिल्म की स्टार कास्ट में हमे दिखने को मिले थे रितिक रोशन, कैटरीना कैफ, डेनी डेंजोंगपा, जावेद जाफरी, और जिम्मी शेरगिल। ₹140 करोड़ रूपए के बजट में बनी इस फिल्म ने टोटल 332 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था, और फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। ओर इसी के साथ 2014 की 38वें नंबर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

6. वार
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म "वार" को 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज किया गया था। इस फिल्म का लोगो ने बहुत इंतजार किया था। "वार" एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म में एक्शन भरपूर था जिसके कारण ये फिल्म लोगो को बहुत पसंद आई थी। ओर ₹170 करोड़ रूपए के बजट में बनी इस फिल्म ने टोटल 475 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था, और 2019 की 16वी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

7. पठान
बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही रही फिल्म पठान ने अभी तक 600 करोड़ रूपए के आंकड़े को पार कर दिया है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद को इस फिल्म से जितनी पहचान मिली है उतनी पहचान शायद ही किसी दूसरी फिल्म से मिली होगी। शाहरुख खान, जान अब्राहम और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म को 25 जनवरी 2023 को रिलीज किया गया था।

दोस्तो अभी तक सिद्धार्थ आनंद ने जितनी भी फिल्मों को डायरेक्ट किया है वो सभी की सभी सुपरहिट रही है। चाहे वह "वार" हो या "बैंग बैंग"।

तो दोस्तो ये थी वो फिल्मे जिनका डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। इस लिस्ट में से आप ने कोन कोन सी फिल्मों को देख लिया है कॉमेंट्स में जरूर बताएं।

Comments

Popular posts from this blog

21 जनवरी 2023 डेली करेंट अफेयर्स,सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी,Daily Current Affairs.

  नमस्कार दोस्तों, Daily Current Affairs List आज 21/01/2023 के करेंट अफेयर्स Q.1. हाल ही में किस देश के क्रिकेटर हाशिम अमला ने क्रिकट के सभी प्रारूपों से सन्यास की घोषणा की है ? a. ऑस्ट्रेलिया b. दक्षिण अफ्रीका c. पाकिस्तान d. इनमें से कोई नहीं Ans. दक्षिण अफ्रीका। Current Affairs 20 January 2023 Q .2. हाल ही में किसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है ? a. पंकज मोहन b. नितिन परांजपे c. प्रवीण शर्मा d. इनमें से कोई नहीं Ans. प्रवीण शर्मा। Q.3. हाल ही में 'नीलमणि फूकन का निधन हुआ है वे कौन थे ? a. लेखक b. कवि c. पत्रकार d. इनमें से कोई नहीं Ans. कवि। Q.4. हाल ही में ब्रांड संरक्षकता सूचकांक 2023 में कौन शीर्ष पर रहे हैं ? a. जेनसेन हुआंग b. मुकेश अंबानी c. सत्या नडेला d. सुंदर पिचाई Ans.जेनसेन हुआंग Q.5. हाल ही में किस राज्य के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में दुर्लभ नारंगी रंग का चमगादड़ मिला है ? a. महाराष्ट्र b. राजस्थान c. छत्तीसगढ़ d. आंध्र प्रदेश Ans. छत्तीसगढ़। Q.6. हाल ही में किस राज्य सरकार ने छात्राओं को 60 दिन का मातृत्व अवकाश देने की अनु...

Virat Kohli Net Worth, House & Car Collection

आज आपको विराट कोहली की नेट वर्थ के बारे में बताने वाले है। साथ ही उनके पास कौन कौन सी लग्जरी कार है, उनके घर, और वो एक मैच की कितनी फीस लेते है। ये सभी जानकारी आपको इस लेख में मिल जाएंगी। VIRAT KOHLI विराट कोहली का जन्म 5 November 1988 को दिल्ली के उत्तम नगर में हुआ। इनकी शुरुआती स्कूली शिक्षा विशाल भारती पब्लिक स्कूल से हुई। इनको बचपन से ही क्रिकेट खेलना पसंद था। जब ये छोटे थे तब ये अपने परिवार के साथ क्रिकेट खेलते थे। इनके परिवार की बात करे तो इनके परिवार में इनके पिता प्रेम कोहली एक क्रिम्नल वकील है, और इनकी मां सरोज कोहली हाउसवाइफ है। इनका एक बड़ा भाई और एक बड़ी बहन भी है। Virat Kohli Net Worth विराट कोहली एक इंडियन क्रिकेटर हैं और उनकी फैन फॉलोइंग इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में है। विराट कोहली कमाई के मामले में इंडियन क्रिकेटर की लिस्ट में सबसे आगे है। इनकी नेट वर्थ की बात करे तो फिलहाल 2023 में विराट 1000 करोड़ रुपए की सम्पत्ति के मालिक है। ये सम्पत्ति उन्होंने केवल क्रिकेट खेलकर नहीं कमाई है बल्कि वो बड़े बड़े ब्रांड की ऐड भी करते हैं। जिससे आने वाले समय में ये आं...

LPG Gas Cylinder Today Price 2023, LPG Gas Cylinder के दामों में आई भारी गिरावट।

LPG Gas Cylinder Today Price 2023 क्या आप भी LPG Gas Cylinder का इस्तेमाल करते हैं, और लगातार बढ़ रहे LPG Gas Cylinder के दामों से आप भी परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद और आपको खुश करने वाली है, क्योंकि जल्द ही आपकी ये परेशानी दूर होने वाली हैं। जल्द ही LPG Gas Cylinder Price 2023 में गिरावट आने वाली हैं। LPG Gas Cylinder इस्तेमाल कर रहें लोगों को जैसे ही इस खबर का पता चला वैसे ही लोगों में खुशी की लहर देखने को मिली। पिछले कुछ महीनो से लगातार LPG Gas Cylinder Price में बढ़ोतरी हो रही थी, जिसके कारण आम जनता परेशान हो रही थी। लेकिन अब खबर ये आ रही है की जल्द ही LPG Gas Cylinder के Price में गिरावट आने वाली है।  LPG Gas Cylinder के पिछले कुछ महीनो में कितने दामों की बढ़ोतरी हुई। बढ़ते LPG Gas Cylinder Price से लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा था। क्योंकि पिछले 1 साल में LPG Gas Cylinder के Price कहां से कहां चले गए है। ऐसे हालातों में लोगों का गुस्सा होना जायज हैं। लेकिन अब LPG Gas Cylinder की बढ़ती कीमत को कम करके सरकार ने लोगों की इस परेशानी को भी हल कर दिया है। ...