Skip to main content

Thalapati Vijay की अगली फिल्म को कौन करेगा डायरेक्ट जाने!

थलापति विजय इन दिनों अपनी फिल्म ' LEO ' की शूटिंग में व्यस्त है। साथ ही विजय की अगली फिल्म ' थलापति68 ' पर भी काम चल रहा है। विजय की 68वीं से जुड़ी अभी कुछ खबरे सामने आई हैं। इन खबरों की पुष्टि खुद थलापति विजय ने की है। आइए विस्तार से जानते हैं विजय की अगली फिल्म 'थलापति68' के बारे में। थलापति विजय के फैन उनकी फिल्म ' LEO ' का तो बेसब्री से इंतजार कर ही रहे थे। इतने में ही विजय ने अपनी अगली फिल्म की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट से दे दी। विजय ने अपनी अगली फिल्म ' थलापति68 ' से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे उन्होंने अपनी अगली फिल्म के निर्देशक और संगीत निर्माता की जानकारी दी है। कौन करेगा 'थलापति68' को डायरेक्ट। थलापति विजय अपनी फिल्म ' LEO ' के बाद अगली फिल्म ' वेंकट प्रभु ' के साथ करेंगे। इसकी जानकारी विजय ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। उन्होंने वीडियो शेयर करके बताया, कि उनकी अगली फ़िल्म को 'वेंकट प्रभु' डायरेक्ट करने वाले है। इसके अलावा इस फिल्म में युवान शंकर राजा म्यूजिक देने वाले है, इसकी जा...

जाने सलमान खान और ऋषि कपूर के झगड़े की पूरी कहानी।


बॉलीवुड के किस्से : साल 2002 में आई "ये है जलवा" फिल्म तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में ऋषि कपूर सलमान खान के पिता के रोल में नजर आए थे, और फिल्म में दोनो की इस जोड़ी को लोगो ने खूब पसंद भी किया था। लेकिन फिर ऐसा कुछ हुआ जिसके कारण इन दोनो में झगड़ा हो गया, और ये झगड़ा इन बढ़ गया था की ये दोनो एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते थे। तो आज मैं आपको इन दोनो के बीच हुए झगड़े के बारे में बताऊंगा कि ये झगड़ा कब और किसके कारण हुआ था।

Salman Khan Rishi Kapoor

सलमान खान और रणबीर कपूर के बीच झगड़ा

इस झगड़े की शुरुआत होती है सलमान खान और ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर के उस पब वाले इंसिडेंस से। एक रात सलमान खान और संजय दत्त दोनो एक पब में पार्टी कर रहे होते है,और उसी पब में ऋषि कपूर का बेटा रणबीर कपूर भी मौजूद होता है, और दोनो में किसी बात को लेकर झगड़ा हो जाता है। इस झगड़े में सलमान खान रणबीर को एक थप्पड़ भी जड़ देते हैं। और उसके बाद इन दोनो के बीच संजय दत्त आते है, और इन दोनो को समझाते हैं की तुम दोनो के परिवार की बॉलीवुड में बहुत इज्जत है और यहां मीडिया वाले भी है।

लेकिन इस इंसिडेंस की खबरें अगले दिन मीडिया में आ जाति है। जिसके कारण इस बात का इन दोनो के घर वालों को पता चलता हैं। इधर सलमान के पिता सलीम खान सलमान से रणबीर कपूर से उनके घर जाकर माफी मांगने को कहते है, लेकिन सलमान खान माफी मांगने से इंकार कर देते हैं। और तब इस पूरे मामले पर सलमान खान के पिता सलीम ख़ान ऋषि कपूर से बात करते है और माफी मांगते है।

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के अफेयर्स की खबरे

धीरे धीरे वक्त बीतता है और इन दोनो की फैमिली की बीच जो बिगड़े हुए रिश्ते थे वो अब ठीक होने लगे थे। और अब रणबीर कपूर भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में चुके थे। और फिर रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की साल 2009 में एक फिल्म आती है "अजब प्रेम की गजब कहानी"। और इस फिल्म में सलमान का भी एक केम्यु रोल होता है। ये सब देखकर लोगो को लगा की अब इन दोनो फैमिली के बीच सब कुछ ठीक हो चुका है। लेकिन वही से ही इस रिश्ते के फिर से बगड़ने की कहानी शुरू होती है।

इस फिल्म की हीरोइन कैटरीना कैफ उन दिनों सलमान खान के साथ रिलेशन में थी। लेकिन इस फिल्म के दौरान कैटरीना और रणबीर के अफेयर्स की खबरें आने लगती है। इस बात का सलमान को बहुत बुरा लगा था। क्योंकि इस बार रणबीर कपूर ने सीधे सलमान के दिल पर अटैक किया था। इसके बाद सलमान खान कपूर फैमिली से नफरत करने लग गए थे, और सलमान इनको देखना भी पसंद नही करते थे।


सलमान खान के हिट एंड रन केस पर ऋषि कपूर ने क्या कहा

साल 2015 में जब सलमान खान के केस हिट एंड रन पर कोर्ट का फैसला आया तो पूरे बॉलीवुड ने सलमान खान को हिम्मत रखने की बेस्ट विशेज दी थी और ऋषि कपूर ने भी ट्विटर पर ट्वीट के जरिए सलमान खान को हिम्मत रखने को कहा। लेकिन ये सारा मामला तो तब बिगड़ा जब सलमान के फेवर में अभिजीत भटाचारिया ने ने एक ट्वीट किया और उसमे लिखा की हिट एंड रन केस में सारी गलती उन लोगों की है जो फुटपाथ पर सो रहे थे। बस फिर क्या था ये बात ऋषि कपूर को रास न आई और उन्होंने भी इसके जवाब में अपना ट्वीट कर दिया जिसमे अभिजीत को ऋषि कपूर ने सलमान का चम्मचा कहकर बुलाया।

सोनम कपूर की शादी के रिसेप्शन में दोनो का झगड़ा

इसके बाद ऐसे बहुत से किस्से हुए जिनमें इन दोनो के अंदर एक दूसरे के लिए कितना गुस्सा है वो साफ दिखने लगा।
ऐसा ही एक किस्सा हुआ अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी में। इस पार्टी में सलमान खान अपनी फैमिली के साथ आए थे, और ऋषि कपूर अपनी वाइफ नीतू कपूर के साथ। इस पार्टी के दौरान ऋषि कपूर ने सलमान खान के भाई सोहेल खान की वाइफ को सलमान के बारे में बहुत बुरा भला कहा। और जैसे ही ये बात नीतू कपूर को पता चली की उनकी ऋषि कपूर की वजह से पार्टी में झगड़ा हो सकता है, तभी नीतू ऋषि को लेकर पार्टी से चली गई। और अगले दिन नीतू ने इस पूरे मामले पर सलमान खान और उनकी पूरी फैमिली से माफी मांगी।

अभी सलमान खान ने कभी भी ऋषि कपूर के इन सवालों का जवाब किसी भी तरह से नहीं दिया था। लेकिन सलमान ने अपनी फिल्म रेस 3 के प्रमोशन के दौरान इन मामलों पर खुल कर बात की। हालाकि सलमान ने इस पूरे दौरान बयान में किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन सभी लोग समझ गए थे की ये ऋषि कपूर कि ही बात कर रहे है। आज ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्में और उनके द्वारा फिल्मों में किए गए किरदार हमारे बीच आज भी जिंदा है।

तो दोस्तो ये था सलमान खान और ऋषि कपूर के बीच हुए झगड़े का किस्सा। अगर आपको हमारी मेहनत पसंद आई हो तो हमे फॉलो कर ले तभी इसी तरह की बॉलीवुड की तमाम छोटी बड़ी खबरों से आप वाकिफ रहे।

Comments

Popular posts from this blog

21 जनवरी 2023 डेली करेंट अफेयर्स,सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी,Daily Current Affairs.

  नमस्कार दोस्तों, Daily Current Affairs List आज 21/01/2023 के करेंट अफेयर्स Q.1. हाल ही में किस देश के क्रिकेटर हाशिम अमला ने क्रिकट के सभी प्रारूपों से सन्यास की घोषणा की है ? a. ऑस्ट्रेलिया b. दक्षिण अफ्रीका c. पाकिस्तान d. इनमें से कोई नहीं Ans. दक्षिण अफ्रीका। Current Affairs 20 January 2023 Q .2. हाल ही में किसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है ? a. पंकज मोहन b. नितिन परांजपे c. प्रवीण शर्मा d. इनमें से कोई नहीं Ans. प्रवीण शर्मा। Q.3. हाल ही में 'नीलमणि फूकन का निधन हुआ है वे कौन थे ? a. लेखक b. कवि c. पत्रकार d. इनमें से कोई नहीं Ans. कवि। Q.4. हाल ही में ब्रांड संरक्षकता सूचकांक 2023 में कौन शीर्ष पर रहे हैं ? a. जेनसेन हुआंग b. मुकेश अंबानी c. सत्या नडेला d. सुंदर पिचाई Ans.जेनसेन हुआंग Q.5. हाल ही में किस राज्य के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में दुर्लभ नारंगी रंग का चमगादड़ मिला है ? a. महाराष्ट्र b. राजस्थान c. छत्तीसगढ़ d. आंध्र प्रदेश Ans. छत्तीसगढ़। Q.6. हाल ही में किस राज्य सरकार ने छात्राओं को 60 दिन का मातृत्व अवकाश देने की अनु...

Virat Kohli Net Worth, House & Car Collection

आज आपको विराट कोहली की नेट वर्थ के बारे में बताने वाले है। साथ ही उनके पास कौन कौन सी लग्जरी कार है, उनके घर, और वो एक मैच की कितनी फीस लेते है। ये सभी जानकारी आपको इस लेख में मिल जाएंगी। VIRAT KOHLI विराट कोहली का जन्म 5 November 1988 को दिल्ली के उत्तम नगर में हुआ। इनकी शुरुआती स्कूली शिक्षा विशाल भारती पब्लिक स्कूल से हुई। इनको बचपन से ही क्रिकेट खेलना पसंद था। जब ये छोटे थे तब ये अपने परिवार के साथ क्रिकेट खेलते थे। इनके परिवार की बात करे तो इनके परिवार में इनके पिता प्रेम कोहली एक क्रिम्नल वकील है, और इनकी मां सरोज कोहली हाउसवाइफ है। इनका एक बड़ा भाई और एक बड़ी बहन भी है। Virat Kohli Net Worth विराट कोहली एक इंडियन क्रिकेटर हैं और उनकी फैन फॉलोइंग इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में है। विराट कोहली कमाई के मामले में इंडियन क्रिकेटर की लिस्ट में सबसे आगे है। इनकी नेट वर्थ की बात करे तो फिलहाल 2023 में विराट 1000 करोड़ रुपए की सम्पत्ति के मालिक है। ये सम्पत्ति उन्होंने केवल क्रिकेट खेलकर नहीं कमाई है बल्कि वो बड़े बड़े ब्रांड की ऐड भी करते हैं। जिससे आने वाले समय में ये आं...

LPG Gas Cylinder Today Price 2023, LPG Gas Cylinder के दामों में आई भारी गिरावट।

LPG Gas Cylinder Today Price 2023 क्या आप भी LPG Gas Cylinder का इस्तेमाल करते हैं, और लगातार बढ़ रहे LPG Gas Cylinder के दामों से आप भी परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद और आपको खुश करने वाली है, क्योंकि जल्द ही आपकी ये परेशानी दूर होने वाली हैं। जल्द ही LPG Gas Cylinder Price 2023 में गिरावट आने वाली हैं। LPG Gas Cylinder इस्तेमाल कर रहें लोगों को जैसे ही इस खबर का पता चला वैसे ही लोगों में खुशी की लहर देखने को मिली। पिछले कुछ महीनो से लगातार LPG Gas Cylinder Price में बढ़ोतरी हो रही थी, जिसके कारण आम जनता परेशान हो रही थी। लेकिन अब खबर ये आ रही है की जल्द ही LPG Gas Cylinder के Price में गिरावट आने वाली है।  LPG Gas Cylinder के पिछले कुछ महीनो में कितने दामों की बढ़ोतरी हुई। बढ़ते LPG Gas Cylinder Price से लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा था। क्योंकि पिछले 1 साल में LPG Gas Cylinder के Price कहां से कहां चले गए है। ऐसे हालातों में लोगों का गुस्सा होना जायज हैं। लेकिन अब LPG Gas Cylinder की बढ़ती कीमत को कम करके सरकार ने लोगों की इस परेशानी को भी हल कर दिया है। ...