माधूरी दीक्षित की मां का हुआ देहांत, माधुरी दीक्षित पर टूटा दुखों का पहाड़। माधूरी दीक्षित के सर से उठा मां का साया।
बॉलीवुड की फेमस एक्टर्स माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का आज निधन हो गया। उन्होंने आज रविवार, 12 मार्च को मुंबई मे स्थित अपने घर पर आखरी सांस ली। खबरों के मुताबिक माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे वर्ली के श्मशान घाट में किया जाएंगा। इस दिल को तोड़ने वाली खबर को शेयर करते हुए, माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने ने एक संयुक्त बयान में ये बात लोगो को बताई है, और साथ ही एक नोट लिखा है कि "हमारी प्यारी आई, स्नेहलता दीक्षित, आज सुबह अपने चाहने वालों के बीच नहीं रही।"
माधुरी दीक्षित ने पिछले साल अपनी मां के लिए उनके 90वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा नोट लिखा था, और उस नोट में माधुरी दीक्षित ने लिखा था "जन्मदिन मुबारक हो, आई! इसी के साथ माधुरी लिखती है कि एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त उसकी मां होती है। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, आपने जो सबक सिखाया है, वह आपके लिए मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं! इसी के साथ माधुरी ने अपनी मां की अनदेखी तस्वीरों को भी शेयर किया है।
साल 2013 में आई माधुरी दीक्षित की फिल्म गुलाब गैंग तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में माधुरी की मां ने एक गाना रिकॉर्ड करने के लिए उनका साथ दिया था। इस बात को गुलाब गैंग फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने आईएएनएस को बताते हुए कहा की, “जब हमने फिल्म में गाना गाने के लिए माधुरी से बात की, तो वह खुशी-खुशी ऐसा करने के लिए तैयार हो गईं। और जब वह गाने की रिकॉर्डिंग के लिए आई तो वह अपनी मां के साथ आई और हमें पता चला कि उसकी मां बहुत अच्छी गायिका हैं। तो हमने उसकी माँ से पूछा कि क्या वह गाना गा सकती है। तो इस फिल्म के लिए माधुरी और उनकी मां दोनों ने अलग अलग 2 गाने रिकॉर्ड किए।
ऐसे बहुत से किस्से कहानियां हमारे बीच है। लेकिन आज उनकी मां हमारे बीच नहीं रही। हम माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता को श्रद्धांजलि अर्पित करते है। और माधुरी दीक्षित के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं की इस मुश्किल की घड़ी में उनको हिम्मत दे।

Comments
Post a Comment