HOME Ads

Thalapati Vijay की अगली फिल्म को कौन करेगा डायरेक्ट जाने!

थलापति विजय इन दिनों अपनी फिल्म 'LEO' की शूटिंग में व्यस्त है। साथ ही विजय की अगली फिल्म 'थलापति68' पर भी काम चल रहा है। विजय की 68वीं से जुड़ी अभी कुछ खबरे सामने आई हैं। इन खबरों की पुष्टि खुद थलापति विजय ने की है। आइए विस्तार से जानते हैं विजय की अगली फिल्म 'थलापति68' के बारे में।

Thalapati 68 Leo vijay

थलापति विजय के फैन उनकी फिल्म 'LEO' का तो बेसब्री से इंतजार कर ही रहे थे। इतने में ही विजय ने अपनी अगली फिल्म की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट से दे दी। विजय ने अपनी अगली फिल्म 'थलापति68' से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे उन्होंने अपनी अगली फिल्म के निर्देशक और संगीत निर्माता की जानकारी दी है।


कौन करेगा 'थलापति68' को डायरेक्ट।

थलापति विजय अपनी फिल्म 'LEO' के बाद अगली फिल्म 'वेंकट प्रभु' के साथ करेंगे। इसकी जानकारी विजय ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। उन्होंने वीडियो शेयर करके बताया, कि उनकी अगली फ़िल्म को 'वेंकट प्रभु' डायरेक्ट करने वाले है। इसके अलावा इस फिल्म में युवान शंकर राजा म्यूजिक देने वाले है, इसकी जानकारी भी वीडियो के जरिए दी है।


थलापति68 की स्टार कास्ट।

थलापति68 के मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक बयान जारी किया है। इसमें मेकर्स ने इस फिल्म की जानकारी देते हुए कहा है की थलापती विजय की अगली फिल्म जिसका टाइटल फाइनल नहीं किया गया है, पर काम चल रहा है। फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाने की तैयारी कर रहे है। फिलहाल इस फिल्म के लिए स्टार कास्ट को फाइनल नहीं किया गया हैं। जैसे ही स्टार कास्ट फाइनल होगी आपको जानकारी दे दी जाएगी।


थलापति विजय और एटली कुमार की जोड़ी।

कुछ दिनों पहले खबरे सामने निकल कर आई थी की विजय की अगली 68वीं फिल्म को एटली कुमार डायरेक्ट करने वाले है। विजय और एटली ने मिलकर थेरी, मर्शल, और बिगिल जैसी सुपरहिट फिल्में दी है। एटली फिलहाल शाहरुख खान की फिल्म जवान को डायरेक्ट कर रहे है, और उसके बाद वरुण धवन के साथ फिल्म 'थेरी' का रीमेक करने वाले है। जिसके कारण एटली, विजय की फिल्म अगली फ़िल्म को डायरेक्ट नहीं कर सकेंगे,

No comments

Powered by Blogger.