थलापति विजय इन दिनों अपनी फिल्म ' LEO ' की शूटिंग में व्यस्त है। साथ ही विजय की अगली फिल्म ' थलापति68 ' पर भी काम चल रहा है। विजय की 68वीं से जुड़ी अभी कुछ खबरे सामने आई हैं। इन खबरों की पुष्टि खुद थलापति विजय ने की है। आइए विस्तार से जानते हैं विजय की अगली फिल्म 'थलापति68' के बारे में। थलापति विजय के फैन उनकी फिल्म ' LEO ' का तो बेसब्री से इंतजार कर ही रहे थे। इतने में ही विजय ने अपनी अगली फिल्म की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट से दे दी। विजय ने अपनी अगली फिल्म ' थलापति68 ' से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे उन्होंने अपनी अगली फिल्म के निर्देशक और संगीत निर्माता की जानकारी दी है। कौन करेगा 'थलापति68' को डायरेक्ट। थलापति विजय अपनी फिल्म ' LEO ' के बाद अगली फिल्म ' वेंकट प्रभु ' के साथ करेंगे। इसकी जानकारी विजय ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। उन्होंने वीडियो शेयर करके बताया, कि उनकी अगली फ़िल्म को 'वेंकट प्रभु' डायरेक्ट करने वाले है। इसके अलावा इस फिल्म में युवान शंकर राजा म्यूजिक देने वाले है, इसकी जा...
DON 3 : शाहरुख खान का जिस तरह का फिलहाल पब्लिक में क्रेज बना हुआ है, ऐसे में सभी शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं। बीते दिनों खबर सामने आई थी की फरहान अख्तर, शाहरुख खान के साथ फिल्म DON का 3rd पार्ट यानी Don 3 बनाने वाले है। लेकिन शाहरुख ने इसे करने से मना कर दिया। इस फिल्म को ना करने की शाहरुख खान ने ये वजह बताई की उन्हें इसकी कहानी पसंद नहीं आई। शाहरुख खान का कहना है की वे फिलहाल कोई एवरेज फिल्म नहीं करना चाहते हैं। वे पब्लिक को जबरदस्त कंटेंट देना चाहते हैं।
कौन होगा अगला DON
शाहरुख खान के मना कर देने के बाद फरहान अख्तर ने इस फिल्म की कहानी ऋतिक रोशन और रणबीर सिंह को सुनाई। और रणबीर सिंह ने इस फिल्म को करने के लिए हां कर दिया। फिलहाल खबरों के मुताबिक इस फिल्म के लिए रणबीर सिंह को फाइनल कर दिया गया हैं। और जल्द ही फरहान अख्तर इस फिल्म की ऑफिसियल अनाउंसमेंट भी करने वाले हैं। रणबीर को लेकर इस फिल्म से जुड़ा एक वीडियो भी शूट किया गया है, जिसे जल्द ही मेकर्स रिलीज करने वाले है। क्योंकि मेकर्स फिल्म को लेकर किसी भी तरह की देरी नहीं करना चाहते हैं।
Don 3 Release Date
फिल्म डॉन 3 की रिलीज डेट की बात करे तो इस फिल्म के मेकर्स फिल्म को जल्द से जल्द रिलीज करने के बारे में सोच रहे है। खबरों के मुताबिक फिल्म के मेकर्स ने एक वीडियो भी शूट किया है। जिसे फिल्म की ऑफिसियल अनाउंसमेंट पर रिलीज करने की सोच रहे हैं। और शायद तब ही फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी मिल सकेंगी। जैसे ही फिल्म की रिलीज डेट की किसी भी तरह की जानकारी मिलेगी, आपको आर्टिकल के माध्यम से दे दी जाएंगी।
DON 3 Star Cast
Don 3 की स्टार कास्ट की बात करे तो इस फिल्म की कहानी जब शाहरुख खान के लिए लिखी गई थी तब इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ अमिताभ बच्चन को कास्ट करने की खबरे सामने आई थी। लेकिन अब इस फिल्म में रणबीर सिंह को कास्ट किया गया है तो इसकी कहानी में भी बदलाव किए जा रहे हैं। अब देखना ये होगा की , क्या अभी भी अमिताभ बच्चन का रोल इस फिल्म में रखा गया है या फिर नहीं। या फिर इस रोल के लिए किसी और एक्टर को कास्ट किया जायेगा। ये सभी जानकारी ऑफिशियली अनाउंसमेंट के बाद ही पता चलेगी।

Comments
Post a Comment