HOME Ads

7 फरवरी 2023 डेली करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी Daily Current Affairs.

नमस्कार दोस्तों, आज 7 फरवरी 2023 से जितने भी करेंट अफेयर्स के Question बनते है, वो सभी आपको यहां मिलेंगे।

Q.1 अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का नवीनतम हस्ताक्षरकर्ता राष्ट्र कौन सा है?

A. कांगो गणराज्य

B. अमेरिका

C. एंटीगुआ बाराबुडा

D. पूर्वी तिमोर


Ans. कांगो गणराज्य।


यह भारत के प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा 30 नवंबर, 2015 को फ्रांस (पेरिस) COP 21 में शुरू किया गया था।इसके प्रमुख उद्देश्यों में 1000 गीगावाट से अधिक सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता की वैद्धिक क्षमता प्राप्त करना हैं। और 2030 तक सौर ऊर्जा में निवेश के लिए लगभग 1000 बिलियन डॉलर की राशि को जुटाना शामिल है। * यह मध्य अफ्रीका में स्थित है। यह अल्जीरिया के बाद अफ्रीका का दूसरा सबसे बड़ा देश है।

राजधानी: किशासा।

यह कांगो नदी के तट पर है। भूमध्य रेखा को दो बार पार करने वाली कांगो विश्व की एकमात्र नदी है।

मुद्रा: कांगो फ्रैंक


Q.2 हाल ही में किस राज्य सरकार ने 'द विजन फॉर ऑल स्कूल आई हेल्थ' कार्यक्रम शुरू किया है?

A. हरियाणा

B. गोवा

C. राजस्थान

D. हिमाचल प्रदेश


Ans.गोवा

गोवा सरकार ने OneSight EssilorLuxottica Foundation और प्रसाद नेत्रालय के साथ साझेदारी में विज़न फॉर ऑल स्कूल आई हेल्थ प्रोग्राम लॉन्च किया है।

कार्यक्रम गोवा नेत्र स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए वर्तमान विजन का विस्तार है। विजन फॉर ऑल गोवा आई हेल्थ प्रोग्राम फरवरी 2021 में शुरू हुआ।

गोवा सरकार स्कूली शिक्षकों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है ताकि बच्चों में आंखों की स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान की जा सके।


Q.3 किस देश की करेंसी से ब्रिटिश राजशाही की तस्वीरें हटाए जाएगी ?

A. जर्मनी

B. कनाडा

C. ऑस्ट्रेलिया

D. अर्जेंटीना


Ans. ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के करेंसी नोटों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया है। यहां के नोटों से ब्रिटिश राजशाही को हटाने का फैसला किया गया है।

देश के रिजर्व बैंक के अनुसार, नए युएसडी 5 बिल में महारानी एलिजावेथ द्वितीय की तस्वीर को बदलने के लिए एक स्वदेशी डिजाइन होगा, जिनकी पिछले साल सितंबर में मृत्यु हो गई थी।

यानी यहां के नोटों में अब महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तस्वीर नहीं होगी।


Q.4 हाल ही में किस IIT ने गर्भवती महिलाओं के लिए स्वस्थगर्भ एप विकसित किया है?

A. IIT गांधीनगर

B. IIT मद्रास

C. IIT कानपुर

D. IIT रुड़की


Ans. IIT रुड़की

स्वस्थगर्भ ऐप को IIT रुड़की और AIIMS ने गर्भवती महिलाओं के लिए विकसित किया है।

मोबाइल ऐप गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल और वास्तविक समय पर चिकित्सा सहायता प्रदान करता है। यह ऐप मुफ्त में उपलब्ध है।

यह ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और उन लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण हो सकता है जिनकी डॉक्टरों तक आसान पहुंच नहीं है।


Q.5 भारत की स्थानीय भाषाओं को डिजिटल दुनिया में बढ़ावा देने के लिए 'प्रोजेक्ट एलोरा' को किस बहुराष्ट्रीय कंपनी ने शुरू किया है ?

A. Twitter

B. Microsoft

C. Google

D. Amazon


Ans. Microsoft

इस परियोजना के तहत माइक्रोसॉफ्ट के शोधकर्त्ता उन भारतीय भाषाओं के लिये डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं, जिनकी ऑनलाइन उपस्थिति अपर्याप्त है।

माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना 26 नवम्बर 1976

संस्थापक बिल गेट्स, पॉल एलन

मुख्यालय वाशिंगटन (USA)


Q.6 'विश्व कैंसर दिवस 2023 (World cancer day 2023) ' कब मनाया गया है ?

A. 2 February

B. 1 February

C. 4 February

D. 5 February


Ans. 4 February

उद्देश्य विश्व कैंसर दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों में कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाना है जिससे कैंसर को शुरुआती अवस्था में ही पहचान कर उसे काबू कर उसे खत्म करने में मदद मिल सके

थीम - Close the Care Gap: Uniting Our Voices and Taking Action.


Q.7 ‘मॉर्निंग कंसल्ट' द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार 78 प्रतिशत की अनुमोदन रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता कौन बने है ?

A. नरेंद्र मोदी

B. एंड्रेस मैनुअल

C. जो बिडेन

D. ऋषि सुनक


Ans. नरेंद्र मोदी

68 प्रतिशत अनुमोदन रेटिंग के साथ मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर दूसरे स्थान पर रहे है

अमेरिकी राष्ट्रपति जो विडेन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्र्डो ने 40 प्रतिशत की अनुमोदन रेटिंग प्राप्त की और क्रमश: सातवां और नौवां स्थान हासिल किया है

जारीकर्ता - मॉर्निंग कंसल्ट (अमेरिका)


Q.8 युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के विषय में जागरूक करने के लिए किस राज्य ने 'मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि' अभियान को शुरू किया है ?

A. हरियाणा / Haryana

B. असम / Assam

 C. उत्तराखंड / Uttarakhand

 D. गुजरात / Gujarat


Ans. उत्तराखंड / Uttarakhand

Important Points - उत्तराखंड (Uttarakhand)

उत्तराखंड की स्थापना - 9 नवंबर 2000

उत्तराखंड की राजधानी - देहरादून / गैरसैंण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री - पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के गवर्नर - गुरमीत सिंह

उत्तराखंड के मुख्यन्यायाधीश - विपिन सांघी


Q.9 हाल ही में किस राज्य सरकार ने 'जय जय महाराष्ट्र माझा' को राज्य गीत घोषित किया है?

A. महाराष्ट्र

B. सिक्किम

C. लद्दाख

D. पंजाब


Ans. महाराष्ट्र

महाराष्ट्र सरकार ने 'जय जय महाराष्ट्र माझा राज्य गीत के रूप में मान्यता दे दी।

इस गीत को इसको औपचारिक रूप से 19 फरवरी को मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर अपनाया जाएगा।


Q.10 हाल ही में FIH प्रेसिडेंट अवार्ड 2023 से किसे सम्मानित किया गया हैं?

A. तैय्यब इकराम

B. नवीन पटनायक

C. दिलीप तिर्की

D. वीके पांडियन


Ans. वीके पांडियन

FIH ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर- राउरकेला के फाइनल में, FIH के अध्यक्ष तैय्यब इकराम ने हॉकी में सराहनीय योगदान के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री के सचिव वीके पांडियन को FIH राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान किया।

FIH अध्यक्ष ने शानदार हॉकी विश्व कप की मेजबानी में बीके पांडियन के साथ सीएम नवीन पटनायक द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।


तो दोस्तो ये थे आज के करेंट अफेयर्स, और इस जानकारी को अपने दोस्तो के साथ शेयर जरूर करें।

No comments

Powered by Blogger.