HOME Ads

Holika Dahan 2023 : कब है होली पूजन का सही समय, पूजन की सही विधि।

होलिका दहन 2023 : रंगो का त्योहार होली आने वाली है लेकिन बहुत से लोग इस बात को लेकर उलझन में है की होलिका दहन कब किया जाएगा। क्योंकि इस साल होलिका दहन की दो तारीखें बताई जा रही है। ऐसे में लोग परेशान है की उनके शहर, कस्बे, गांव में होलिका दहन कब किया जाएगा। तो अगर आप भी इस बात को लेकर परेशान है तो इस लेख को पढ़कर आप अपनी परेशानी दूर कर ले, की होली दहन आपके इलाके में कब है।


ज्योतिषो के अनुसार इस साल 2023 को होलिका दहन की तो तिथि 6 मार्च और 7 मार्च बताई जा रही है। लेकिन रंगो की होली 8 मार्च को ही खेली जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में करना शुभ माना जाता हैं। लेकिन इस साल 2023 में इस दिन भद्रा होने के कारण होलिका भद्रा से दूषित रहेगी। जिसके कारण होलिका दहन की 2 तिथि बताई जा रही है। देश के अधिकांश राज्यों में होलिका दहन को 6 मार्च और पूर्वी राज्यों होलिका दहन 7 मार्च को किया जाएगा

होलिका दहन का सही समय कब है

6 मार्च 2023 को देश के जिन राज्यों में होलिका दहन किया जाएगा वहां होलिका दहन का सही समय 6 मार्च 2023 को शाम 04:17 से शुरू होकर 7 मार्च 2023 को शाम 06:09 मिनट तक रहेगा।

पूर्वी राज्यों में होलिका दहन 7 मार्च 2023 को किया जाएगा। ज्योतिषों और द्रिक पंचांग के अनुसार होलिका दहन का समय पूरे 02 घंटे 27 मिनट तक रहेगा। ये सही समय शाम 06:24 मिनट से शुरू होकर रात 08:51 मिनट तक रहेगा है।

होलिका पूजन की सही विधि क्या है

होलिका दहन से पहले होलिका की पूजा की जाती है होलिका पूजन की सही विधि आज हम आपको बताने वाले है।

• होलिका पूजन करने वाले व्यक्ति को होलिका के पास जाकर पूर्व दिशा या उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके बैठना चाहिए।
• होलिका पूजन करने के लिए 1 जल लोटा, रोली, चावल, कच्चा सूत, मूंग, पताशे, नारियल और गेहूं की बालियां और गाय के गोबर से बने खिलोने आदि होनी चाहिए।
• इसके बाद गोबर से बने इन खिलोने को होली के पास रख दे।
• इसके बाद होलिका की पूजा करके कच्चे सूत को होलिका के तीन चार परिक्रमा करके बांधना होता है। और फिर लोटे का जल और सभी सामग्री होलिका को समर्पित की जाती है।
Disclaimer : इस पोस्ट में आपने जो भी पढ़ा वो सभी जानकारी हमने इंटरनेट, किताब और किसी डॉक्यूमेंट्री से हासिल की है, "फिल्मी फ्लैशबैक" इसकी किसी भी प्रकार से पुष्टि नही करता हैं।

No comments

Powered by Blogger.