नमस्कार दोस्तों, आज की इस पोस्ट में, मैं आपके लिए लेके आया हूं, साउथ इंडियन मूवीज से जुड़ी कुछ लेटेस्ट अपडेट । तो अगर आप हमारी इस वेबसाइट पर नए आए है तो हमे फॉलो कर ले,क्योंकि हम यहां साउथ इंडियन मूवीज और बॉलीवुड मूवीज से जुड़ी जानकारी लाते रहते है।
SSMB 28
सुपर स्टार महेश बाबू अब आने वाली अगली फिल्म SSMB 28 में नजर आने वाले है। जिसको त्रिविक्रम श्रीनिवास डायरेक्ट कर रहे है। इस फिल्म में हमें महेश बाबू के साथ पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट 11 अगस्त 2023 को फिक्स किया था, जहां ये फिल्म दो और बड़ी फिल्म रणबीर कपूर की फिल्म ANIMAL और सुपर स्टार रजनीकांत की फिल्म Jailer के साथ क्लैश करने वाली थी। लेकिन अब इस फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट 11 अगस्त को बदल कर 18 अक्टूबर कर दिया है। मेकर्स का कहना हैं की फिल्म की शूटिंग बहुत बार रुक जाने के कारण फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हुई है जिसके कारण अब इस फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया गया है।
JAILER
सुपर स्टार रजनीकांत की ये फिल्म एक एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म होने वाली है। ओर फिल्म को नेल्सन दिलीप कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म की स्टार कास्ट में हमें सुपर स्टार रजनीकांत के साथ शिवराज कुमार, तमन्ना भाटिया, प्रियंका मोहन नजर आने वाले है। और अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। दरअसल फिल्म के डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार जी इस फिल्म में हर एक इंडस्ट्री से एक एक्टर को फिल्म में कास्ट कर रहे है। इसलिए अब इस फिल्म में हमें बॉलीवुड से जैकी श्रॉफ नजर आने वाले है। ये फिल्म 14 अप्रैल 2023 को थियेटर में रिलीज होने वाली है।
Thalapathy 67
अगली अपडेट विजय थलापति की आने वाली फिल्म थलापति 67 से निकल कर आ रही हैं। फिल्म के मेकर्स आने वाली 3 फरवरी को इस फिल्म की ऑफिशली अनाउंसमेंट करने जा रहे है और साथ एक ही एक प्रोमो भी रिलीज करने जा रहे है। इस फिल्म में हमें थलापाती विजय के साथ अर्जुन सरजा भी नजर आने वाले है।
तो दोस्तो ये थी साउथ इंडियन मूवीज से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट, अगर आपको हमारी ये जानकारी पसंद आई हो तो इसे दोस्तों में शेयर जरूर करें।

Comments
Post a Comment