सलमान खान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्सऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पा रही है। फिल्में जैसे तैसे करके 100 करोड़ का आंकड़ा तो पार कर लेती हैं, लेकिन वो खास कमाल नहीं कर पा रही हैं जो हाल ही में 'शाहरुख खान' की फिल्म 'पठान' ने करके दिखाया। No Entry का सीक्वल ला रहे हैं सलमान खान इन दिनों 'सलमान खान' अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग में लगे हुए हैं। 'टाइगर 3' के बाद 'सलमान खान' कौन सी फ़िल्म साइन करने वाले हैं, ये भी एक बड़ा सवाल हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी की 'सलमान खान' फिल्मों से कुछ दिनों के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं। और ब्रेक के बाद 'सलमान खान' अपनी फिल्म 'नो एंट्री' के सिक्वल पर काम शुरू करेंगें। No Entry के सीक्वल का क्या होगा टाइटल खबरों के मुताबिक 'सलमान खान नो एंट्री' के सीक्वल पर काम नवंबर के बाद शुरू करने वाले हैं। फिल्म 'नो एंट्री' के सिक्वल को 'नो एंट्री में एंट्री' के नाम से बनाने की खबरे भी सामने आ रही हैं। इस फिल्म को 'भूल भुलैया 2' डायरेक्टर 'अनीस बज्मी...